Example:

Todays current affairs 14 February 2026| जरूर पढ़ें आज का महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

Todays current affairs 14 February 2026| जरूर पढ़ें आज का महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स: करंट अफेयर्स किसी भी परीक्षा की नींव है . अगर आपको एग्जाम कंप्लीट करना है तो Current Affairs को रट लो. current affairs 2026 questions and answers, current affairs 2026 questions and answers in english, gk current affairs 2026, 14 feb 2026 current affairs,14 feb 2026 current affairs in hindi, Todays Current Affairs in Hindi, Aaj Ka Current Affairs, Todays Current Affairs 14 February 2026

14 February 2026 Current Affairs in Hindi

  1. ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट’ (ET NOW GBS 2026) का शानदार आयोजन नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में संपन्न हुआ। ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट साल 2026 का विषय था ‘ए डिकेड ऑफ डिस्रप्शन: ए सेंचुरी ऑफ चेंज’ (A Decade of Disruption: A Century of Change). ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी थे , जिन्होंने प्रमुख घोषणाएं और रिपोर्ट: शिखर सम्मेलन के दौरान KPMG की एक विशेष रिपोर्ट लॉन्च की गई, जिसमें भविष्य के आर्थिक रोडमैप और व्यापारिक बदलावों पर चर्चा की गई. इस समिट में कई ग्लोबल लीडर्स , दुनिया भर के दिग्गज नेता और उद्योगपति शामिल हुए, जिनमें बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल, जॉर्डन की महारानी रानिया अल अब्दुल्ला, और वैश्विक अर्थशास्त्री एन ई. हैरिसन प्रमुख हैं. भारतीय नेतृत्व: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, चिराग पासवान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी समिट में शामिल थे . इस समिट में मुख्य चर्चा का बिषय रहा डिजिटल परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा (ग्रीन हाइड्रोजन और इथेनॉल), बुनियादी ढांचा विकास और विनिर्माण (Manufacturing) पर ध्यान केंद्रित करना .
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन के दौरे पर असम पहुंचे है . वहां उन्होंने गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य है पूर्वोत्तर राज्यों को भारत में बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना. ब्रह्मपुत्र नदी पर कुमार भास्कर वर्मा सेतु (Kumar Bhaskar Varma Setu) का उद्घाटन किया गया, जिसकी लागत लगभग 3,030 करोड़ रुपये है। यह गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ता है और यात्रा के समय को कम कर केवल सात मिनट कर देगा. साथ ही पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर पूर्वोत्तर राज्यों की पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का भी उद्घाटन किया। और उद्घाटन के दौरान भारतीय वायु सेना (IAF) के सुखोई और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों का हवाई प्रदर्शन भी आकाश में उनके गर्जना का प्रदर्शन देखा. पीएम मोदी ने गुवाहाटी स्थित IIM गुवाहाटी जो उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान है उद्घाटन किया .पूर्वोत्तर राज्यों के लिए कामरूप जिले के अमीनगांव में राष्ट्रीय डेटा केंद्र का भी उद्घाटन हुआ . तथा प्रधानमंत्री जी ने PM-eBus सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई, जिनमें से 100 बसें गुवाहाटी शहर में चलेगी.
  3. Valentine Day: आज 14 फरवरी है आज पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) मनाया जा रहा है . वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को पूरी दुनिया में प्यार और स्नेह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। चाहे प्रेमी जोड़े हों, दोस्त हों या परिवार, यह दिन अपनों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक खास मौका उनके साल में आज के दिन मिलता है. वैलेंटाइन दिवस सेंट वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। एक कथा के अनुसार तीसरी शताब्दी में रोम के सम्राट क्लॉडियस II ने सैनिकों की शादी पर पाबंदी लगा दी थी. और सेंट वैलेंटाइन ने इस आदेश का उल्लंघन करके गुपचुप रीति से उन सैनिकों की शादियां रचाई थीं. परिणामस्वरूप सम्राट क्लॉडियस II ने उन्हें 14 फरवरी को फांसी दे दी गई. इसलिए यह दिवस उनके याद में प्रेम के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है .वैलेंटाइन डे पुरे सप्ताह तक चलता है इसलिए इसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है . आइए जानते है कौन कौन से होते है:
    • 7 Feb: रोज डे (Rose Day)
    • 8 Feb: प्रपोज डे (Propose Day)
    • 9 Feb: चॉकलेट डे (Chocolate Day)
    • 10 Feb: टेडी डे (Teddy Day)
    • 11 Feb: प्रॉमिस डे (Promise Day)
    • 12 Feb: हग डे (Hug Day)
    • 13 Feb: किस डे (Kiss Day)
    • 14 Feb: वैलेंटाइन डे
  4. मुक्त व्यापार समझौता: भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन चुका है . भारत वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (EU), EFTA (आइसलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टाइन) और अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर अंतिम मुहर लगा चूका है . आइए जानते है की भारत ने कब इन देशों के साथ मुक्त व्यापर समझौता किया है :
    • यूरोपीय संघ (EU): भारत ने यूरोपीय संघ के साथ 27 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक डील ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ (Mother of All Deals) के तहत मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया . यह समझौता काफी समय से बातचीत के बाद संभव हो पाया .
    • यूनाइटेड किंगडम (UK): भारत ने ब्रिटेन के साथ फरवरी 2026 में व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) संपन्न किया है। यह समझौता उस समय संपन्न हुई, जब अमेरिका भारत पर tarif की बरसात कर रहा था .
    • EFTA (आइसलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टाइन): भारत ने (आइसलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टाइन) इन चार देशों के साथ मुक्त व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (TEPA) 1 अक्टूबर 2025 को संपन्न हो चूका है.इन चार देशों के साथ भारत ने अगले 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश का वादा भी किया है.
    • ऑस्ट्रेलिया: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) दिसंबर 2022 से लागू है। 1 जनवरी 2026 से ऑस्ट्रेलिया ने 100% भारतीय निर्यातों पर सीमा शुल्क (Duty) बिलकुल पूरी तरह समाप्त कर दिया है.
    • न्यूजीलैंड: भारत ने न्यूजीलैंड के साथ दिसंबर 2025 में एफटीए पर हस्ताक्षर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है .
    • अमेरिका (USA): भारत ने अमेरिका के साथ मुक्त व्यापर समझौता अंततः 6 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ , अब अमेरिका भारतीय सामानों पर प्रभावी टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है.
  5. भारतीय पर्यटन विकास निगम-आई.टी.डी.सी ने अपने 70 बर्ष पुरे किए:

Leave a Comment