
International Museum Day:Welcome to my blogs! In this post we learn about International Museum Day related Quiz questions in Hindi for your Competitive Examinations.
समाज के सांस्कृतिक, कलात्मक और ऐतिहासिक एवं विरासत धरोहर को संजोने के लिए हर साल 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है . इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है समाज में संग्रहाल की भूमिका के प्रति जन-जन को जागरूक करना तथा जागरूकता फैलाना . संग्रहालय में लोग अपने देश के सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक कलाकृतियों के बारे में जानते है .
संग्रहालय वे स्थान होते है जहाँ देश के पौराणिक तथा सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को सहेज कर रखा जाता है तथा जो भी अमूल्य धरोहर होती है उन्हें संग्रहालय में रखते है .
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पहली बार अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद् के द्वारा साल 1977 में मनाया गया था . इसके बाद से दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने के लिए आंमंत्रित किया गया . अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद् ने साल 1992 से अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस एक थीम के मनाने का फैसला किया . और अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद् ने 1997 एक पोस्टर पेश किया गया जिसे विश्व के 28 देशों ने अपनाया . और साल 1997 में, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम रखी गई “सांस्कृतिक वस्तुओं के अवैध व्यापार से लड़ने” .
International Museum Day Quiz Questions in Hindi
जरूर पढ़ें : 17 मई 2025 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स
Q1. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस प्रतिबर्ष कब मनाया जाता है ?
A. 05 मई
B. 10 मई
C. 15 मई
D. 18 मई
Ans: 18 मई
Q2. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की स्थापना कब हुई थी ?
A. 1897
B. 1905
C. 1977
D. 1992
Ans: 1977
Q3. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?
A. रंगमंच का वर्णन
B. समाज को जागरूक करना
C. ऐतिहासिक विरासत को सरंक्षित करना
D. इनमे से कोई नहीं
Ans: ऐतिहासिक विरासत को सरंक्षित करना
Q4. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस किस संगठन द्वारा मनाया जाता है?
A. राष्ट्र संघ
B. विश्व बैंक
C. विश्व स्वास्थ्य संगठन
D. इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम
Ans: इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम
Q5. इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम की स्थापना कब हुई ?
A. 1898
B. 1905
C. 1920
D. 1946
Ans: 1946
Q6. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2024 की थीम क्या थी?
A. सांस्कृतिक वस्तुओं के अवैध व्यापार से लड़ने
B. तेजी से बदलते समुदायों में संग्रहालयों का भविष्य
C. संग्रहालय, स्थिरता और कल्याण
D. संग्रहालय: शिक्षा और अनुसंधान के लिए
Ans: संग्रहालय: शिक्षा और अनुसंधान के लिए
International Museum Day Quiz in Hindi
Q7. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?
Ans: हमारे सांस्कृतिक एवं विरासत को सहेजना एवं जागरूकता फैलाना .
Q8. संग्रहालय क्या होता है?
Ans: संग्रहालय ऐसा स्थान है जहाँ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, कलात्मक या वैज्ञानिक महत्व की कलाकृतियों और अन्य वस्तुओं का संग्रह करके जनता के लिए प्रदर्शित किया जाता है.
Q9. भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय कौन सा है?
Ans: भारतीय संग्रहालय, कोलकाता
Q10. भारतीय संग्रहालय की स्थापना कब हुई थी?
Ans: 02 फरवरी 1814 को
Q11. विश्व का सबसे प्रसिद्ध संग्रहालय कौन सा है?
Ans: लौवर संग्रहालय, पेरिस
Q12. लौवर संग्रहालय में कौन सी प्रसिद्ध पेंटिंग है?
Ans: मोना लिसा
Q13. राष्ट्रीय संग्रहालय (दिल्ली) की स्थापना कब हुई थी?
Ans: 15 अगस्त 1949