
Important Days in January 2025: Welcome to my blogs! here you know about important days in January 2025 for your Competitive Examinations.
जरूर पढ़ें : जरूर पढ़ें आंध्रप्रदेश सामान्य ज्ञान
Important days in January in India
अगर आप कोई प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आप सही जगह पर है . इस पोस्ट में हम आपके लिए महत्वपूर्ण दिवस और त्यौहार लेकर आए है जो आपके प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी होगी . पहले हम संक्षेप में लिखेंगे और बाद में हम पूरा डिटेल के साथ लिखेंगे . और ध्यान रहे इस तरह के प्रश्न हमेशा परीक्षा में पूछा जाता है .
तिथि | महत्वपूर्ण दिन/त्योहार |
1st January | New Year , वैश्विक परिवार दिवस, DRDO स्थापना दिवस |
02 January | विश्व अंतर्मुखी दिवस , राष्ट्रीय विज्ञान कथा दिवस |
03 January | अंतर्राष्ट्रीय मन शरीर कल्याण दिवस , सावित्रीबाई फुले जन्मदिन |
04 January | विश्व ब्रेल दिवस, राष्ट्रीय स्पेगेटी दिवस |
05 January | राष्ट्रीय पक्षी दिवस |
06 January | विश्व युद्ध अनाथ दिवस, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस |
07 January | राष्ट्रीय बॉबलहेड दिवस |
08 January | पृथ्वी घूर्णन दिवस, अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस, राष्ट्रीय जॉयजर्म दिवस |
09 January | प्रवासी भारतीय दिवस |
10 January | विश्व हिंदी दिवस,स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक |
11 January | राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस,पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि,राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह , |
12 January | राष्ट्रीय युवा दिवस ,स्वामी विवेकानंद जन्म -जयंती |
13 January | लोहड़ी का त्यौहार |
14 January | मकर संक्रांति |
15 January | पोंगल का त्यौहार,भारतीय सेना दिवस |
16 January | राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस ,मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस |
17 January | बेंजामिन फ्रैंकलिन दिवस,गुरु गोविन्द सिंह जयंती |
जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस 2025
तिथि | महत्वपूर्ण दिन/त्योहार |
18 January | राष्ट्रीय विनी द पूह दिवस |
19 January | कोकबोरोक दिवस,राष्ट्रीय पॉपकॉर्न दिवस,राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस,राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) |
20 January | पेंगुइन जागरूकता दिवास, Inauguration Day |
21 January | (त्रिपुरा,मणिपुर,मेघालय )स्थापना दिवस,राष्ट्रीय आलिंगन दिवस |
22 January | बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ,राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा दिवस |
23 January | नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती,पराक्रम दिवस |
24 January | राष्ट्रीय बालिका दिवस,अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस,उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस |
25 January | राष्ट्रीय मतदाता दिवस ,राष्ट्रीय पर्यटन दिवस |
26 January | गणतंत्र दिवस ,अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस,ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय दिवस |
27 January | नेशनल जियोग्राफिक दिवस, अंतर्राष्ट्रीय स्मृति दिवस |
28 January | लाला लाजपत राय जयंती , केएम करियप्पा जयंती,डाटा गोपनीयता दिवस |
29 January | भारतीय समाचारपत्र दिवस,संकट चौथ |
30 January | शहीद दिवस,विश्व कुष्ठ दिवस,महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि |
31 January | अंतर्राष्ट्रीय ज़ेबरा दिवस, राष्ट्रीय पिछड़ा दिवस |
Happy New Year: 01 January
नए साल के उपलक्ष में 01 जनवरी को हैप्पी न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जाता है .
वैश्विक परिवार दिवस (Global Family Day): 01 January
वैश्विक परिवार दिवस हर साल 01 जनवरी को मनाया जाता है . विश्व में परिवार के महत्व को बताया जाता है .
DRDO स्थापना दिवस: 01 January
DRDO स्थापना दिवस की स्थापना 01 जनवरी 1958 में हुई थी . 01 जनवरी 2025 को DRDO अपना 67वां स्थापना दिवस मनाएगी .
विश्व अंतर्मुखी दिवस:
विश्व अंतर्मुखी दिवस हर साल 02 जनवरी को मनाया जाता है .
राष्ट्रीय विज्ञान कथा दिवस:
संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 02 जनवरी को राष्ट्रीय विज्ञान कथा दिवस मनाया जाता है .
अंतर्राष्ट्रीय मन शरीर कल्याण दिवस:
लोगों के शरीर और मन को स्वास्थ्य रखने के लिए तथा उसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 03 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय मन शरीर कल्याण दिवस मनाया जाता है .
सावित्रीबाई फुले जन्मदिन:
हर साल 03 जनवरी को सावित्रीबाई फुले दिवस या सावित्रीबाई फुले जयंती के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है , क्योकि 3 जनवरी 1831 सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ था . वह भारत की पहली महिला शिक्षिका तथा समाज सुधारक थी .
जनवरी महीने के प्रमुख दिवस
विश्व ब्रेल दिवस:
लुई ब्रेल ने अंधों के लिए इस नई तकनीक का अविष्कार किया ताकि अंधेपन व्यक्ति भी लिख और पढ़ सके . इसलिए लुइ ब्रेल के जन्मदिन को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में 04 जनवरी को विश्व स्तर पर मनाई जाती है .
राष्ट्रीय पक्षी दिवस:
पक्षियों के महत्व और उनके सरंक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 05 जनवरी को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाई जाती है .
विश्व युद्ध अनाथ दिवस:
यह दिवस युद्ध और संघर्ष के लिए है . इसलिए युद्ध और संघर्ष में अनाथ हुए परिवार तथा उनके बच्चे के चुनौतियों तथा उनके जरूरतों के प्रति जागरूक करने तथा उनके जज्बों को सलाम करने के लिए यह दिवस हर साल 06 जनवरी को विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है .
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस:
बढ़ते टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल 06 जनवरी को मनाया जाता है .
राष्ट्रीय बॉबलहेड दिवस:
राष्ट्रीय बॉबलहेड दिवस हर साल 07 जनवरी को मनाया जाता है .
पृथ्वी घूर्णन दिवस:
पृथ्वी सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाती है इस बात को फ़्रांसीसी भौतिक वैज्ञानिक लियोन फ़ौकॉल्ट ने 1851 में साबित करके दिखाया . उसकी याद में यह दिन हर साल 08 जनवरी को पृथ्वी घूर्णन दिवस के रूप में मनाया जाता है .
अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस:
सभी अफ़्रीकी नागरिकों को एक मंच पर लाना तथा उसके अधिकारों की रक्षा के लिए 08 जनवरी 1912 को अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस की स्थापना की गई .
प्रवासी भारतीय दिवस:
भारत के विकास में विदेश में बसे लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान है जिसे चिन्हित करने के लिए हर साल प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में हर साल 09 जनवरी को यह दिन मनाया जाता है .
विश्व हिंदी दिवस:
हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना तथा हिंदी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है .
स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक:
यह सप्ताह हर साल वाणिज्य और उधोग मंत्रालय के द्वारा 10 जनवरी से 18 जनवरी को मनाया जाता है . जिसका उद्देश्य है स्टार्टअप को बढ़ावा देना .
राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस:
मानव तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करना तथा तस्करों के खिलाफ कार्रवाही करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस हर साल 11 जनवरी को मनाया जाता है .
पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि:
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन 11 जनवरी 1966 में ताशकंद में रहस्यमय तरीके से हो गई थी . ये हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री है जिनका निधन विदेश में हुई थी .
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह:
आए दिन सड़क दुर्घटना बढ़ती ही जा रही है . इसलिए सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता फ़ैलाने तथा उसे जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी के बीच मनाई जाती है . इस दरम्यान सरकार कई कार्यक्रम आयोजित करती है .