
जरूर पढ़ें : जन औषधि दिवस परिचय महत्व और थीम
Happy Women’s Day: Welcome to my blogs! here we read about Happy Women’s Day when celebrated and why? with full details in Hindi.
Happy Women’s Day Quotes 2025
यत्र नारी पूजयते तत्र रमते देवता : ये पक्तियां आपने जरूर सुनी होगी . यानि पूजा करने के योग्य होती ही है . और जहाँ इनकी पूजा होती है वहां देवता का वास होता है . हमारे देश एक से बढ़कर एक वीरांगना हुई है जिन्होंने अपने नाम रोशन किया है . भारतीय संस्कृति में नारी यानि महिला की महत्ता को हमेशा सबसे ऊपर चिन्हित किया गया है . हमारे देश में महिलाओं को आदिशक्ति का दर्जा दिया गया है और हर सफल आदमी के पीछे महिला का ही हाथ होता है .
महिला दिवस कब मनाया जाता है ?
हर साल पूरी दुनियाभर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जाता जाता है . अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य है महिलाओं के प्रति सम्मान , प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए उनकी सराहना करते हुए उनकी उपलब्धि के प्रति उन्हें सम्मान दिया जाता है . क्योकि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलकर काम कर रही है . महिलाओं का कई अवतार है और हर अवतार में उनका समाज के प्रति अद्वितीय योगदान है . महिला एक माँ बनकर बच्चे को जन्म देती है और उनका पालन पोषण करती है . पत्नी बनकर आपको तथा आपके बच्चों को संभालती है तथा आपको पूरा प्यार देती है एक बहन बनकर बहन का छाया बनकर भाई की लम्बी उम्र की दुआ करती है . इसलिए नारी की महिमा अनुकरणीय है . हमें उनका सम्मान करना चाहिए .
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है?
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 08 मार्च को मनाई जाती है . और इसका इतिहास बहुत ही पुराण है क्योकि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सालों से मनाई जा रही है . अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर विद्वानों का अलग अलग मत है . लेकिन कुछ जानकर बताते है की साल 1908 में,पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयोर्क शहर में दुनियाभर के करीब 15000 महिलाओं ने एक साथ मार्च किया था . और उस मार्च में उन कामकाजी महिलाओं का उनका मुख्य उद्देश्य था उनके काम के घंटे करने, बेहतर वेतन और मतदान के अधिकारों की मांग . लेकिन उनकी मांगों को मानकर संयुक्त राज्य अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर पहली बार 28 फरवरी 1909 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था . और ये निर्णय लिया गया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल फरवरी महीना के अंतिम सप्ताह में आखरी रविवार के दिन मनाया जाएगा .
लेकिन साल 1910 में कोपेनहेगेन में सोशलिस्ट इंटरनेशनल ने एक आम सभा का आयोजन किया जिसमे इस सम्मलेन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दर्जा दिया गया . उस सम्मलेन में ये पारित हुआ की महिलाएं अपने मत का प्रयोग कर सकती है. क्योकि उस समय दुनिया के कई देशों में महिलाओं पर वोट देने का अधिकार नहीं था . साल 1917 में सोवियत रूस में कामकाजी महिलाएं रोटी और कपडा को लेकर हड़ताल किया . उस समाया रूस में जार का शासन था . फिर जार के शासन का अंत हुआ . तब रूस में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला .
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को फरवरी के आखिरी रविवार का निर्णय लिया गया था . लेकिन रूस में जुलियन कैलेंडर चलता था और बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर चलता है . इसलिए इन दोनों की तारीखों में कुछ अन्तर है। जुलियन कैलेंडर के मुताबिक 1917 की फरवरी का आखिरी रविवार 23 फरवरी को था जबकि ग्रेगेरियन कैलैंडर के अनुसार उस दिन 8 मार्च को थी। लेकिन इस समय पूरी दुनिया में (यहां तक रूस में भी) ग्रेगेरियन कैलैंडर ही चलता है। इसलिए अब 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.
महिला दिवस 08 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है ?
साल 1910 में प्रसिद्ध जर्मन एक्टिविस्ट क्लारा ज़ेटकिन के प्रस्ताव पर इंटरनेशनल सोशलिस्ट कांग्रेस ने साल 1910 में महिला दिवस के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस दिन को पब्लिक हॉलीडे की सहमति पर मुहर लगा दी। इसके bad पाहि बार 19 मार्च 1911 को पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और जर्मनी में मनाया गया . और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तारीख को साल 1921 में बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से महिला दिवस पूरी दुनिया में हर साल 08 मार्च को ही मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम क्या है ?
संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक घोषणा के बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल एक नई थीम के साथ मनाई जाती है . और साल 2025 में भी एक नई थीम की घोषणा की गई है . साल 2025 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम है एक्सीलरेट एक्शन (Accelerate Action)’ तय की गई है. इसका मतलब है ‘तेजी से कार्य करना’ है. साल 1996 से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक नई थीम के साथ मनाई जाती है . जाने सभी थीम के बारे में :
साल | संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित थीम (बिषय ) |
1996 | अतीत का जश्न, भविष्य के लिए योजना |
1997 | महिलाओं और शांति तालिका |
1998 | महिला और मानवाधिकार |
1999 | महिलाओं के खिलाफ हिंसा से मुक्त विश्व |
2000 | शांति के लिए एकजुट महिलाएं |
2001 | महिला और शांति: महिला का संघर्ष प्रबंधन |
2002 | आज की अफगान महिला: वास्तविकता और अवसर |
2003 | लिंग समानता और सहस्राब्दी विकास लक्ष्य |
2004 | महिला और एचआईवी/एड्स |
2005 | 2005 के आगे लिंग समानता; अधिक सुरक्षित भविष्य का निर्माण |
2006 | निर्णय-लेने में महिलायें |
2007 | महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करना |
2008 | महिला और लड़कियों में निवेश |
2009 | महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए महिला और पुरुष एकजुट |
2010 | समान अधिकार, समान अवसर: सभी के लिए प्रगति |
2011 | शिक्षा, प्रशिक्षण एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समान पहुँच: महिलाओं के बेहतरी का मार्ग |
2012 | ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, गरीबी और भूखमरी का अंत |
2013 | वचन देना, एक वचन है: महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्यवाही का समय |
2014 | महिलाओं के लिए समानता, सभी के लिए प्रगति है |
2015 | महिला सशक्तीकरण, ही मानवता सशक्तीकरण: इसे कल्पना कीजिये! |
2016 | 2030 तक, ग्रह में सभी 50-50: लैंगिक समानता के लिए आगे आये। |
2017 | कार्य की बदलती दुनिया में महिलाएं: 2030 तक, ग्रह में सभी 50-50 |
2018 | अब समय है: महिलाओं और महिलाओं के जीवन को बदलने वाले ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता अब हैं: ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता महिलाओं के जीवन को बदल रहे हैं |
2019 | समान सोचें, बिल्ड स्मार्ट, बदलाव के लिए नया करें |
2020 | मैं जनरेशन इक्वेलिटी: महिलाओं के अधिकारों को महसूस कर रही हूं |
2021 | नेतृत्व में महिलाएं; कोविड-19 दुनिया में एक समान भविष्य प्राप्त करना |
2022 | ‘ब्रेक द बायस’ है अर्थात पूर्वाग्रहों को तोड़ना। |
2023 | ‘डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए आविष्कार एवं तकनीक’ है. |
2024 | इंस्पायर इंक्लूजन” यह विषय महिलाओं को समावेशन के महत्व को समझाने और महत्व देने के लिए प्रेरित करता है। |
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है . क्योकि महिला के बिना हम समाज की कल्पना नहीं कर सकते है . महिला ही पुरे संसार को आगे बढाती है . इसलिए आज महिला दिवस हमें महिला को सम्मान जरूर देना चाहिए . कुछ लोग इस अवसर पर महिला को कोई पुरुष्कार स्वरुप भी कुछ वस्तु भी भेट करते है तो कोई कुछ . हम सबको महिलाओं को कुछ न कुछ देकर उनका सम्मान जरूर करें चाहे आपकी पत्नी हो या माँ हो या अपनी पुत्री .
FAQs
Q. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्या है ?
Ans: यह एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जो महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है .
Q. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कब हुई थी?
Ans: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत सर्वप्रथम साल 1908 में न्यूयोर्क से हुई थी .
Q. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाई जाती है .
Ans: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 08 मार्च को मनाई जाती है .
Q. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम क्या है ?
Ans: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम संयुक्त राष्ट्र के द्वारा Accelerate Action’ (कार्रवाई में तेजी) रखी गई है .
Q. 13 फरवरी को क्या मनाया जाता है?
Ans: 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.
Q. महिला सशक्तिकरण वर्ष कब मनाया जाता है?
Ans: 2001
उपसंहार : दोस्तों ! उम्मीद करता हूँ हमारी ये आप सभी को अच्छी लगी होगी ? कोई सुझाव हो तो कमैंट्स करके जरूर बताएं .