Q31. भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
(A) कानपुर
(B) कोयंबटूर
(C) अहमदाबाद
(D) सूरत
Answer: (C) अहमदाबाद
- गुजरात के अहमदाबाद शहर को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है.
- उत्तर भारत का मैनचेस्टर: कानपुर, उत्तर प्रदेश को कहा जाता है.
- दक्षिण भारत का मैनचेस्टर: कोयंबतूर, तमिलनाडु को कहा जाता है.
Q32. पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में घूमती है?
(A) पूर्व से पश्चिम
(B) पश्चिम से पूर्व
(C) उत्तर से दक्षिण
(D) दक्षिण से उत्तर
Answer: (B) पश्चिम से पूर्व
Q33. दूध की शुद्धता किस यंत्र से मापी जाती है?
(A) हाइड्रोमीटर
(B) लैक्टोमीटर
(C) मैनोमीटर
(D) गैल्वेनोमीटर
Answer: (B) लैक्टोमीटर
Q34. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है?
(A) लसिथ मलिंगा
(B) युजवेंद्र चहल
(C) पीयूष चावला
(D) महेंद्र सिंह धोनी
Answer: (B) युजवेंद्र चहल
- IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं।
- IPL इतिहास के शीर्ष सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज निम्न है :
- युजवेंद्र चहल: 200+ विकेट्स
- ड्वेन ब्रावो: 183 विकेट्स
- भुवनेश्वर कुमार: 190+ विकेट्स
Q35. कम्प्यूटर की ‘IC Chips’ आमतौर पर किस पदार्थ से बनी होती हैं?
(A) क्रोमियम
(B) सिलिकॉन
(C) सीसा
(D) तांबा
Answer: (B) सिलिकॉन
Q36. स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे?
(A) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(B) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(C) जॉन मथाई
(D) सरदार पटेल
Answer: (A) मौलाना अबुल कलाम आजाद
- मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एक स्वतंत्रता सेनानी तथा देश के प्रथम शिक्षा मंत्री थे.
- देश को आजादी के पश्चात् उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 2 फरवरी 1958 तक इस पद पर कार्य किया और देश की शिक्षा प्रणाली की नींव को मजबूत किया.
- उनकी जयंती (11 नवंबर) को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है.
‘Q37. रणजी ट्रॉफी’ का संबंध किस खेल से है?
(A) हॉकी
(B) फुटबॉल
(C) क्रिकेट
(D) टेनिस
Answer: (C) क्रिकेट
- रणजी ट्रॉफी का संबंध क्रिकेट (Cricket) से है.
- यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है, जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है.
- इस खेल में राज्य के लोकल तथा क्षेत्रीय क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती हैं.
Q38. मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
(A) के. कामराज
(B) लाल बहादुर शास्त्री
(C) एम.जी. रामचंद्रन
(D) बी.आर. अंबेडकर
Answer: (B) लाल बहादुर शास्त्री
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित होने वाले प्रथम व्यक्ति थे. उन्हें यह सम्मान साल 1966 में उनकी मृत्यु के बाद यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया था, जब वे ताशकंद समझौते के लिए उज्बेकिस्तान गए थे।
Q39. रॉकेट किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(A) ऊर्जा संरक्षण
(B) संवेग संरक्षण
(C) बरनौली प्रमेय
(D) एवोगैड्रो परिकल्पना
Answer: (B) संवेग संरक्षण
न्यूटन के गति के तीसरे नियम (क्रिया-प्रतिक्रिया) और संवेग संरक्षण के सिद्धांत पर राकेट कार्य करता है। जैसे:जब रॉकेट का ईंधन जलता है, तो अत्यधिक गर्म गैसें पीछे की ओर बहुत तेज़ी से फेकती है. (क्रिया), जिसके परिणामस्वरूप गैसें रॉकेट पर विपरीत दिशा में एक समान बल लगाती हैं, जिससे रॉकेट आगे या ऊपर की ओर बढ़ता रहता है (प्रतिक्रिया)
Q40. कथकली किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
(A) तमिलनाडु
(B) केरल
(C) आंध्र प्रदेश
(D) उत्तर प्रदेश
Answer: (B) केरल
- कथकली केरल का एक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है.
- मोहिनीअट्टम भारत के केरल राज्य का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है.
- तमिलनाडु का मुख्य और विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम है.
- यक्षगान’ (Yakshagana) कर्नाटक का सबसे प्रतिष्ठित पारंपरिक नृत्य-नाटक है.
Q41. कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 01 दिसंबर
(B) 02 दिसंबर
(C) 05 दिसंबर
(D) 10 दिसंबर
Answer: (B) 02 दिसंबर
- विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस (World Computer Literacy Day) हर साल 02 दिसंबर को मनाया जाता है.
- विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तकनीकी कौशल, विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं के बीच, कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देना और साक्षरता को बढ़ावा देना .
- विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस की सर्वप्रथम शुरुआत 2001 में भारतीय कंप्यूटर कंपनी NIIT द्वारा की गई थी.
Q42. ₹1 के कागजी नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
(A) RBI गवर्नर
(B) वित्त सचिव
(C) वित्त मंत्री
(D) राष्ट्रपति
Answer: (B) वित्त सचिव
₹1 के कागजी नोट सबसे अलग है, इसे भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा नहीं, बल्कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है तथा इस नोट पर भारत सरकार के वित्त सचिव (Finance Secretary) के हस्ताक्षर होते है. ₹ 100 का नोट भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर का हस्ताक्षर होता है. तथा 500 रुपए के नोट पर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर के हस्ताक्षर होते थे।
Q43. नाबार्ड (NABARD) की स्थापना कब हुई थी?
(A) 1982
(B) 1988
(C) 1992
(D) 1975
Answer: (A) 1982
- NABARD का full form: National Bank for Agriculture and Rural Development
- स्थापना दिवस: 12 जुलाई 1982
- नाबार्ड का मुख्यालय: मुंबई
- Nabard का पूरा नाम: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट
- NABARD के वर्तमान अध्यक्ष : श्री शाजी के.वी.
Q44. भारत की राष्ट्रीय आय की गणना सबसे पहले किसने की थी?
(A) वी.के.आर.वी. राव
(B) दादाभाई नौरोजी
(C) पी.सी. महालनोबिस
(D) एम.जी. रानाडे
Answer: (B) दादाभाई नौरोजी
Q45. ध्वनि की तीव्रता मापने की इकाई क्या है?
(A) हर्ट्ज़
(B) डेसिबल
(C) वाट
(D) एम्पीयर
Answer: (B) डेसिबल
Q46. साधारण नमक का रासायनिक सूत्र क्या है?
(A) NaCl
(B) Na2CO3
(C) NaOH
(D) KCl
Answer: (A) NaCl
उपसंहार: दोस्तों उम्मीद करता हूँ हमारी ये पोस्ट आप सभी को बहुत पसंद आई होगी? कोई सुझाव हो तो कमेंट्स जरूर करेंगे.