Example:

GK Questions in Hindi: इतिहास, भूगोल,खलेकुद तथा पुरुष्कार से सम्बंधित 1000 + सामान्य ज्ञान

101.फिजोंट और मोनाल पक्षी किस बन में पाए जाते है ? हिमालय के ऊंचे पहाड़ी जंगलों में

102.नेपाल और उत्तराखंड का राष्ट्रीय पक्षी क्या है? मोनाल

103.महलों का शहर” (City of Palaces) किसे कहा जाता है? कोलकाता

104.सिरका का रासायनिक सूत्र क्या है ? एसिटिक एसिड CH 3 COOH या C 2 H 4 O 2

105.अक्रिय गैसों की विशेषता क्या है? आसानी से रासायनिक अभिक्रिया नहीं करती

106.रक्त में श्वेत रक्त कण (WBC ) का मुख्य कार्य क्या है ? शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाना

107.विश्व मलेरिया दिवस हर साल कब मनाया जाता है ? 25 अप्रैल

108.भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्तव्य है ? 11

109.पंजाब में खालसा पंथ के उपलक्ष्य में कौन सा त्यौहार मनाया जाता है ? बैसाखी का त्यौहार

110.किए गए कार्य की SI इकाई क्या है ? जूल (Joule)

111.किसे भारतीय शास्त्रीय संगीत का सरोद सम्राट के नाम से जाना जाता है? उस्ताद अमजद अली खान

112. लोकरंग महोत्सव कहां मनाया जाता है ? मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में

113. कोयले का जलना किस अभिक्रिया का उदहारण है ? एक संयोजन अभिक्रिया

114. दूध से दही बनना किस प्रकार का परिवर्तन है? रासायनिक परिवर्तन

115. पादप में जाइलम ऊतक का कौन सा भाग भोजन का भंडारण करता है? जाइलम पैरेन्काइमा

116. अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है? 02 अक्टूबर

117. भारतीय संविधान के किस में यह प्रावधान है कि संसद में कामकाज हिंदी या अंग्रेजी में किया जाएगा? अनुच्छेद 120

118. उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में चलने वाली गर्म हवा को क्या कहते है ? लू

119. किस नृत्यशैली का उल्लेख व्यवहारमाला प्राचीन ग्रन्थ में मिलती है ? मोहिनीअट्टम नृत्य शैली

120. व्यवहारमाला के लेखक कौन हैं? मजमंगलम नारायणन नपुतिरी

121. ईस्ट इंडिया कंपनी को किसने चार्टर्ड किया था? इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम

122. पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव किसके द्वारा आयोजित किए जाते हैं ? राज्य चुनाव आयोग

123. उड़ीसा के केलुचरण महापात्र को किस नृत्य के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था ? ओडिसी नृत्य

124. भारतीय संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार किस अनुच्छेद में दिया गया है? अनुच्छेद 25 से 28

125. स्वतंत्रता के अधिकार में सबसे प्रमुख अधिकार कौन सा है ? जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार

126. भारतीय मानक समय (IST) ग्रीनविच माध्य समय (GMT) में कितना अंतर् है ? 5 घंटे 30 मिनट

127. भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई कितनी है ? लगभग 15,106.7 किलोमीटर

128. भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग पीर पंजाल कहाँ स्थित है ? जम्मू और कश्मीर में

129. भू-वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय पर्वत के स्थान पर पहले क्या था ? टेथिस सागर (Tethys Sea)

130. भारत में पहला राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थापित किया गया था ? जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान नैनीताल उत्तराखंड

131. जंगली हाथियों के लिए कौन सा अभ्यारण प्रसिद्ध है ? पेरियार वन्यजीव अभयारण्य और राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

132. दिल्ली लाहौर बस सेवा को किस नाम से जाना जाता है? सदा-ए-सरहद

133. कोयला की सर्वोत्तम किस्म कौन-सी है ? एंथ्रेसाइट (Anthracite)

134. सिंधु घाटी सभ्यता में एक बड़ा स्नानागार कहाँ मिला था ? मोहनजोदड़ो में

135. ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम के सूत्रधार कौन थे ? डॉ. वर्गीस कुरियन

Leave a Comment